फलाहारी मावा मालपुआ - Mawa Malpua for Vrat - Falahari Mawa Malpua for Navratri


मावा में सिघाड़े का आटा डालकर बनाये गये फलाहरी मावा मालपुआ खाने और देखने में अनुपम होते हैं.  नवरात्रि या अन्य व्रत के दौरान सामूहिक व्रत खोलने के आयोजन में तो इसे बनाना मत भूलियेगा.

Read - Mawa Malpua for Vrat - Falahari Mawa Malpua for Navratri Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Farali Malpua Recipe

  • मावा - 3/4 कप (150 ग्राम)
  • सिंघाड़े का आटा - ½ कप (75 ग्राम)
  • चीनी - 1 कप (200 ग्राम)
  • दूध - 1 कप
  • पिस्ते - 10-12
  • इलायची - 6-7
  • घी - तलने के लिए

विधि - How to make Phalahari Malpua for Navratri

मिक्सर में मावा, सिंघाड़े का आटा और दूध डालिये, फैंटकर, चिकना बैटर तैयार कर लीजिए. बैटर को प्याले में निकाल लीजिए.

बैटर को 15-20 मिनिट के लिए रख दीजिए ताकि ये फूल कर तैयार हो जाएगा. पिस्ते बारीक काटकर तैयार कर लीजिए और इलायची का पाउडर बना लीजिए.


चाशनी बनाएं.
बर्तन में चीनी और आधा कप पानी डाल कर गरम करने रखिये, उबाल आने के बाद चाशनी को चैक कीजिए चम्मच से चाशनी निकाल कर प्लेट पर 1-2 बूद गिराइये, उंगली और अंगूठे के बीच चिपका कर देखिये, 1 तार निकल रही हो तो चाशनी बनकर तैयार है. चाशनी में छोटी इलाइची डाल कर मिला दीजिये. गैस बंद कर दीजिए और चाशनी को थोडा़ ठंडा होने दीजिए.

कढाई में घी गरम होने के लिए रखें, घी के मीडियम गरम होने पर 1 चमचा घोल डालिये. मीडियम गैस फ्लेम पर मालपुआ तलिये, हलका ब्राउन होने पर पलटिये, दूसरी तरफ भी हल्का ब्राउन होने दीजिये. मालपुआ निकाल कर किसी प्लेट में रखिये और सारे मालपुआ इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.

मालपुआ को चाशनी में डुबाइये, और निकाल कर प्लेट में लगाइये, ऊपर से बारीक कटे पिस्ते डालकर सजाइये. फलाहारी मावा मालपुआ बनकर तैयार हैं इन्हैं परोसिये और खाइये.

सुझाव:
बैटर गाढ़ा होने पर मालपुआ पतले नहीं बनेंगे, बैटर में थोड़ा दूध डालकर उसे पतला किया जा सकता है. बैटर अधिक पतला होने पर मालपुआ सही शेप में नहीं बनेंगे, बैटर में थोड़ा सा सिघाड़े का आटा डालकर बैटर को गाढ़ा किया जा सकता है.
चाशनी गाढ़ी होने पर मालपुआ के अन्दर नहीं जायेगी, थोड़ा 1-2 छोटी चम्मच पानी डालकर चाशनी को ठीक किया जा सकता है. चाशनी पतली होने पर मालपुआ को गीला सा, और एकदम नरम कर देगी, थोड़ा और पकाने से चाशनी सही कनसिसटेन्सी की बन जायेगी.

Mawa Malpua for Vrat - Falahari Mawa Malpua for Navratri

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं

  1. 10 October, 2018 04:09:09 AM

    NYC

    • 10 October, 2018 05:38:58 AM NishaMadhulika

      , बहुत बहुत धन्यवाद अपका.

  2. 30 March, 2017 02:10:22 AM madhu

    thanks for malpua receipe
    निशा: मधु जी, आप इसे बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.

  3. 06 October, 2016 05:58:16 AM punam

    Nisha ji mi jab paste ko karahi me dalti hu to ye bikhar jata hi kya karna chahiye please bataiye
    निशा: पूनम जी, बैटर अधिक पतला होने पर मालपुआ सही शेप में नहीं बन पाते. आप बैटर में थोड़ा सा सिघाड़े का आटा डालकर बैटर को गाढ़ा कर सकती हैं.

  4. 14 August, 2016 12:47:24 AM Madhu

    Aapki recipes bahut easy hain. Main aksar follow karti hoon
    निशा: मधु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  5. 11 April, 2016 03:44:30 AM sunita

    i love food
    निशा: सुनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  6. 28 January, 2016 11:30:28 PM Shashi

    Tip are very useful

  7. 14 December, 2015 10:04:21 AM Naresh soni

    Mene aap k utpam vali dish banane ki koshish ki.. Taste toh achha tha par uski shape thodi alag hi ho gai...Par 5vi baar me achhi bani
    निशा: नरेश जी, जरूरी नहीं होता की पहली बार में आप हर चीज़ अच्छे से बना सकें. लेकिन प्रयास करने से आप उस कार्य में निपुण हो ही जाते हैं. धन्यवाद.

  8. 14 December, 2015 09:57:41 AM Naresh soni

    Thanks nisha ji....Aap ki yeh malpue ki recipe bhot achhi lagi...thanks for post it...I m an engineering student but i like cooking also
    निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.

  9. 19 October, 2015 09:13:01 PM Deepa

    Hello mam ! Main apki badi fan hoon .Aapke bataye chirote aur rasgulle try kar chuki hoon aaj malpue try karoongi .Itni saari recepies ke liye thankyou soooooo much .
    निशा: दीपा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.