भरवां बैंगन माइक्रोवेव में - Microwave Bharawan Baigan Recipe


भरवां बैंगन अलग अलग रीजन में अलग अलग तरह की स्टफिंग भरकर बनाया जाता है.  इसे माइक्रोवेव में ओर भी जल्दी ओर आसानी से बनाया जा सकता है. आज हम माइक्रोवेव में उत्तर भारतीय तरीके से भरवां बैंगन बना रहे हैं.

Read - Microwave Bharawan Baigan Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Microwave Bharawan Baigan

  • बैंगन छोटे आकार के - 500 ग्राम ( 10 -12 बैगन)
  • तेल - 3 बडे़ चम्मच
  • हरा धनियां - 2-3 बडे़ चम्मच (बारीक कटा हुआ)
  • अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
  • सौंफ पाउडर - 2 छोटे चम्मच
  • धनियां पाउडर - 2 छोटे चम्मच
  • जीरा पाउडर - ½ आधी छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर - ½ छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - 1/2 छोटी चम्मच
  • हींग - 1 पिंच
  • नमक - 1 छोटी चम्मच से कम या स्वादानुस

विधि - How to make Bharawan Baigan in Microwave

एक प्लेट में हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, सौंफ पाउडर,नमक,अमचूर पाउडर, अदरक पेस्ट, जीरा पाउडर और गरम मसाला पाउडर सभी को अच्छी तरह मिला लीजिये, हरा धनियां भी मसाले में मिला लीजिये. बैगन में मसाला भरने के लिये तैयार है.

बैंगन धोकर साफ कर लीजिए और बैगन के डंठल निकाल कर, डंठल की ओर से 2 कट इस तरह लगाइये कि बैगन 4 भागों में कट जाय लेकिन निचला भाग जुड़ा रहे. सारे बैंगन काट कर तैयार कर लीजिये. मसाला भरना शुरू करें, चम्मच की सहायता स थोड़ा थोड़ा ( 1 बैगन में 1/2 छोटा चम्मच ) मसाला, कटे हुये बैगन में भर लीजिये.

माइक्रोवेव सेफ प्याला लीजिए, प्याले में 2 छोटी चम्मच तेल डाल लीजिये, एक एक करके सारे बैंगन प्याले में लगा दीजिये, और अगर मसाला बचा है, तो ये मसाला भी बैगन के ऊपर डाल दीजिये, और चम्मच से सारे भरे बैगन के ऊपर तेल डाल दीजिये, प्याले को ढककर, माइक्रोवेव में रख दीजिये और 4 मिनट के लिए माइक्रोवेव कर लीजिए.

4 मिनट के बाद प्याले को माइक्रोवेव से बाहर निकालिये और सारे बैगन को पलट दीजिये..
फिर से प्याले को ढक्कर के तीन मिनट के लिए माइक्रोवेवे कर लीजिए. 3 मिनिट बाद प्याले को माइक्रोवेव से निकाल लीजिए, बैगन को कुछ देर यानि कि 5-6 मिनिट के लिए ढका रहने दीजिए.

5 मिनिट बाद भरवां बैंगन बनकर तैयार हैं.  भरवां बैगन के ऊपर हरा धनियां डालकर गार्निस कीजिये.  भरवां बैगन को परांठे, चपाती या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.

  • 4-5 सदस्यों के लिये
  • समय - 30 मिनट

Microwave Bharawan Baigan Recipe Video in Hindi

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं

  1. 22 May, 2018 01:29:10 AM Manjeeta

    Bina dhakan ke bhi rkha ja skta h kya

  2. 12 March, 2017 06:21:24 AM Anita

    Convection mode use karna he ya microwave mode
    निशा: अनिता जी, इसके लिए माइक्रोवेव मोड ही यूज करना है, कन्वेक्शन मोड बेकिंग के लिए यूज होता है.

  3. 24 December, 2015 01:54:27 AM Neetu

    Nishaji mujhe khuskhus vale baigan ki sabji ki recipe bataie

  4. 01 December, 2015 05:42:11 AM Priyanka

    Nisha mam I try this recipe and my mother shocked because first time maine kuch banaya wo bhi itna acha ....thx a lot about mujhe agata hae I can cook ...thx once again
    निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  5. 02 March, 2015 12:27:13 AM vandana pandey

    Khana Banana itna saral hai ...apse sikha...apki har recipe Lajawab Hai our apka tarika ekdam simple jo asani se sikha ja sakta hai...dhanyawad
    निशा: वंदना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  6. 04 February, 2015 06:47:01 PM smita

    hello nisha mam, aap itni saari recipes itne achche tarike se banati hai aapko to master chef mein participate krna chahiye tha..is bar to master chef pure veg competition tha.agar aap participate krti to aap baki logon ko tough competition deti..hamare desh mein ladkiyan har field mein aage nikal rhi hai, aap jaisi talented ladies ham sabke liye prerna banti hai..aap apne is talent se india ka naam roshan kar sakti hai..hum apke fans ke sath well wishers bhi hai isliye aapko yeh advice diya..kash mujhme bhi aap jaisa talent hota..your well wisher...
    निशा: स्मिता जी, सुझाव के लिये बहुत बहुत धन्यवाद. मुझे इस तरह काम करना ज्यादा अच्छा लगता है.

  7. 04 February, 2015 06:08:45 AM kanika jain

    nice receips

  8. 04 February, 2015 04:46:33 AM varsha sunar

    Apke side se maine bharwa masala powder banaya hai kya mai wo use kar sakti hu.
    निशा: वर्षा जी, भरवां सब्जियों के लिये भरवां मसाला पाउडर यूज किया जा सकता है.

  9. 04 February, 2015 04:14:34 AM Parul

    micro mai kon se mode par rakhna h..muje micro use krna abi achche se nhi aata ? :-(
    निशा: पारुल जी, बैगन को माइक्रोवेव मोड पर ही बनाना है.

  10. 04 February, 2015 04:01:27 AM iram

    Dear nisha di aap ko mai har rup mai dekhti hu aap mujhe bilkul mare jase hi kyu lagti hai.har tarha ka khana aap ase banati hai.jase aap use samaj se hai . jo dish aap bana rahe hai. thanxxxx my dear sis,,i love ypu..
    निशा:iram ji, बहुत बहुत धन्यवाद.